Wednesday, August 21, 2019

           तुममें क्या बात है?
        -------------------------
तुममें क्या बात है ज़ानम,
हम नहीं जानते,
दिल क्यों तेरी यादों में खोया रहता है,
हम नहीं जानते।
सामने पड़ जाते हो जब भी,
एक घबड़ाहट सी होती है,
कुछ कहने का मन होता है,
पर,
ओंठ काँपने लगतें हैं।
दिल की बातें दिल में रहतीं हैं,
जुबां पर नहीं आतीं हैं,
राह तुम्हारी देखा करतें हैं,
अगर राह में पड़ जाते हो,
हम राह बदल देतें हैं क्यों?
क्या बात है तुममें ज़ानम,
तुम याद बहुत आते हो,
ख्वाबों में तुम आते हो,
सपने तुम्हारे आते हैं,
दिल यह बेचैन रहता है,
तुमसे मिल जाने को,
जब तुम दिख जाते हो,
ऑखें झुक जातीं हैं क्यों?
                       रेशम की शादी
                     --------------------
रेशम की शादी थी।माँ-बाप ने बड़ी दौड़े-धूप के बाद शादी तय की थी।बारात जनवासे में आ चुकी थी।सो घर में दौड़-धूप मची हुई थी।कहीं कोई कहीं कोई भाग रहा था।रेशम के दिल की धड़कन तेज हो गई थी।हालाँकि लड़का उसने देखा था लेकिन स्वभाव कैसा है लड़के का?नहीं जानती थी।ससुराल के लोग देखने में तो सज्जन लगते थे हकीकत क्या है भगवान जाने।यही सब सोच रही थी।चूँकि लड़का दिल्ली का रहने वाला है इसलिये उसके बारे में अधिक नहीं पता था सिवाय इसके कि वह सुन्दर है और अच्छी नौकरी में है।लेकिन स्वभाव के बारे में वह असमंजस की स्थिति में थी।बारात दरवाजे पहुंची तो बाराती नाच-कूद रहे थे।द्वार-चार लगने से पहले रेशम को अक्षत के चावल फेंकने के लिए लाया गया।वह चावल फेंक कर वापस चली गई।
लेकिन मन लड़के में लगा था।कैसा होगा उसका जीवन साथी?द्वार-चार खत्म हुआ।लड़का वर माला के स्टेज पर आ गया।हँसी-खुशी यह रस्म भी पूरी हो गई।लड़का फिलहाल उसे शरीफ ही लग रहा था।वह भविष्य के सपनों डूबी बहुत खुश थी जैसा जीवन-साथी चाहती थी वैसा ही लगता है।हँस-मुख हाजिर जवाब।एक लड़की को और क्या चाहिए भला।
रात में शादी के मण्डप में दुल्हा आ गया।रस्में अदा होने लगीं।सभी कुछ शान्त तथा खुशहाल माहौल में हो रहा था कहीं कोई कहा-सुनी नहीं।लोग लड़के वालों की तारीफों के पुल बाँध रहे थे।
कुछ देर बाद दुल्हन रेशम को शादी के मण्डप में लाया गया।शादी होनी शुरू हो गई।इसी बीच रेशम को लड़के के मुंह से शराब की गंध लग गयी।वह मण्डप से उठ गई।बोली,"मैं शराबी से शादी नहीं करूंगी।यह तो शराब पिये हुआ है।"
चारों ओर सन्नाटा छा गया।लोगों में कानाफूसी होने लगी,"कैसी लड़की है?माँ-बाप का नाम डूबो दिया।"
माँ-बाप ने लाख दुहाई दी,"मेरी इज्ज़त की बात है।बारात वापस हो गयी तो हम कहीं मुंह दिखाने नहीं रहेंगे।बहुत बेइज्जती हो जायेगी।जगहँसाई में हम जीने लायक नहीं रहेंगे।आत्महत्या कर लेंगे।"
रेशम उठकर अपने कमरे में आ गई।माँ भी पीछे-पीछे आ गयीं।रेशम ने माँ से बोली,"माँ तिल-तिल कर मरने से अच्छा है मेरा एकदम से मर जाना।क्या तुम्हारी बेटी इसके साथ तिल-तिल कर मरे तुम्हें मंजूर है?"
माँ ने कहा, "अगर बारात वापस हो गयी तो तुझसे शादी कौन करेगा करम जली?"
रेशम ने कहा,"तो क्या तुम चाहती हो मैं शराबी से शादी कर लूँ ताकि रोज मार खाऊँ?"
माँ निरुत्तर हो गयी।तभी रेशम के बाप आ गये बोले,"रहने दो रेशम की माँ, इसे मत समझाओ।लड़का वाकई शराबी है।रोज ही पीता है।अभी-अभी कुछ लोगों ने बताया है।गलती मेरी ही है मैं दूरी की वजह से लड़के के बारे में ठीक से पता नहीं लगा पाया।रेशम ठीक कर रही है।"
माँ बोली,"जो बारात आई है उसका क्या होगा? "
पिता बोले,"उनको मना कर दिया है।बहुत झगड़ा हुआ लेकिन इसके मतलब नहीं कि अपनी बेटी को हम आग में ढकेल दें।"
माँ बोली,"इसकी शादी?"
पिताजी बोले,"दूसरा लड़का खोजूंगा।जमाना बहुत आगे है।कोई न कोई लड़का मिल ही जायेगा।लेकिन अब की खूब ठोंक बजा कर शादी तय  करूँगा।"


Tuesday, August 20, 2019

लड़के वाले

                      लड़के वाले

                  
Ladke wale

मेरी कोई लड़की नहीं है।फिर भी लड़की वालों का दर्द समझता हूॅ। पहले तो बाप-भाई लड़की की शादी के लिए दौड़-धूप करतें हैं इस दरवाजे तो उस दरवाजे, दर-दर की ठोकरें खातें हैं, तब जाकर कहीं बात चलती है तो लड़के वाले पहले लड़की की फोटो तथा बायोडाटा माँग लेंगे। उसी से लड़की पसंद करेंगे। फिर कुण्डली माँग बैठेंगे। फोटो से लड़की नहीं पसंद आई तो कह देंगे गुण नहीं मिल रहें हैं। यदि गुण भी मिल गये तो दहेज की मांग, वह भी तय हो गया तो लड़की देखने को कहेंगे। अर्थात इतनी परीक्षाओं के बाद भी लड़की पसंद होती है या नहीं लड़की वाले का दिल घबड़ाता रहता है। कभी-कभी तो वह उत्तीर्ण हो जाती है कभी-कभी अनुत्तीर्ण, लड़के वाले कोई न कोई बहाना बनाकर उसे नापसंद कर देंते हैं। यह नहीं सोचते कि,"उस लड़की के दिल पर क्या गुजरेगी? "
मेरे एक सहकर्मी का लड़का  5'4" का है, उन्होंने लड़की देखने के बाद यह कहकर नापसंद कर दिया कि,"लड़की 5' की है।"
ऐसे लड़की का दिल तोड़ने वाले और उसे हतोत्साहित करने वाले लड़के वालों से मेरा नम्र निवेदन है कि पहले लड़की को अन्जान रखते हुए उसे परोक्ष रूप से जरूर देख लें। जो भी करना हो लड़की को अन्जान रखते हुए करें। क्योंकि आप भी लड़की वाले हो सकतें हैं। ऐसा ही आपकी लड़की के साथ हो तो? लेकिन लड़की की जानकारी में उसे देखतें हैं तो नापसंद कतई न करें।

आज के लिए इतना ही...धन्यवाद
अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया कमेंट और शेयर करें... सुधीर श्रीवास्तव

ऐसे ही और कहानियां पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे