Monday, July 8, 2019

वह कुत्ता या वे कुत्ते?


वह कुत्ता या वे कुत्ते?


एक दिन की बात बताऊँ, मैं कहीं को जा रहा था, कुछ सोचते - कुछ विचारते, लेकिन क्या? ये याद नहीं है। बस चला जा रहा था, न कोई मेरे साथ था, न मैं किसी से बोल रहा था, बस लोगों को आते-जाते देख रहा था। मैंने देखा एक आवारा गली का कुत्ता, सड़क किनारे बैठा हुआ था, वह भी बिल्कुल चुपचाप बैठा, लोगों को आते-जाते देख रहा था और जीभ लपलपा कर हाँफ रहा था।
मेरे सामने चार लड़के अप टू डेट से हँसते-बोलते शोर मचाते चले आ रहे थे, कुछ पढ़े-लिखे कुछ आवारा लगते थे, फब्तियां कसते लड़कियों पर आपस में ही हँस रहे थे।जब वे नजदीक आ गये, एक लड़के ने उस कुत्ते को, जोरदार एक लात मार दी, वह कुत्ता काँय-काँय करके चौंक पड़ा, पर उसका एक दाँत लड़के के पैर में लग गया था। बस फिर क्या था, दो लड़के कुत्ते के पीछे दौड़े, और एक उस लड़के की देखभाल करने लगा था। कुत्ता था, सरपट भाग कर बहुत दूर निकल गया था। वापस आकर वे दोनों बोले, "भाग गया, साला, नहीं तो साले की खैर नहीं थी" मैं तमाशा देख रहा था, रूक भी गया था, भीड़ जुटने लगी थी, और मैं सोचने लगा, आखिर उसे कुत्ता कहूँ, या इन्हें कुत्ते कहूँ। जब मैं कुछ समझ न पाया, आगे को चलता बना।
क्या आप बता सकते है की कुत्ता किसे कहा जाये?

आज के लिए इतना ही...धन्यवाद
अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया कमेंट और शेयर करें... सुधीर श्रीवास्तव


No comments:

Post a Comment