Saturday, August 3, 2019

प्रार्थना

ऊँ श्री दुर्गाय नमः
-------------------
जय माँ दुर्गा

जय अम्बे जय दुर्गे मइया,
शरण तुम्हारी मैं आया हूॅ,
अपने आठों हाथ बढ़ाओ,
ले लो शरण में मुझको तुम मइया।
मैं निरीह अति निर्बल प्राणी,
तुम शक्ति महा शक्तिशाली हो मइया,
मुझ निर्बल का ध्यान तुम रखो,
शक्ति मुझे कुछ दे दो मइया।
दरबार तुम्हारा बहुत बड़ा है,
मैं असहाय एक याचक हूॅ मइया,
सहारा एक खोज रहा हूॅ,
तुम ही एक सहारा हो मइया।
काम-क्रोध आदि दुष्टों ने,
मुझको आकर घेरा है मइया,
अपनी शक्ति दिखाओ माता,
इन दुष्टों से मुक्त करो तुम मइया।।

No comments:

Post a Comment