Sunday, August 4, 2019

प्रार्थना

ऊँ नमः शिवाय
------------------
जय शंकर

कांवड़ियों की टोली निकली है,
कांधे पर कांवड़ है उनके,
द्वार तुम्हारे पहुंच रहे सब,
दर्शन तुम्हारे पाने को।
बम बम बम बम बोल रहे सब,
शिव शिव सब जाप रहें हैं,
ऊँ नमः शिवाय की धूम मची है,
पृथ्वी पूरी शिव मय है।
तन्द्रा तुम तोड़ो हे शंकर,
ऑख खोलकर देखो तो,
कितनी भीड़ जमा हुई है,
दरबार तुम्हारा भरा हुआ है।
कृपादृष्टि डालो हम सब पर,
भला करो सबका हे शंकर,
भक्त तुम्हारे हम सब हैं स्वामी,
भक्तों का कल्याण करो तुम भगवन्।।

No comments:

Post a Comment