Saturday, October 5, 2019

जय श्री राम

   जय श्री राम
-------------------
Lord ram

जय राम जय राम रमैया,
दुनिया में तुम अद्भुत हो,
नहीं कोई ऐसा नर देखा,
जो पुरूषोत्तम कहलाता हो।
तोड़ा शिव-धनुष भरी सभा में,
परशुराम क्रोध में बहुत आये,
लेकिन जब तुमको जाना,
नतमस्तक हुए तुरन्त ही।
भक्तों के प्रति श्रद्धा थी तुमको,
शबरी के जूठे फल खाये थे,
हनुमान की भक्ति पर,
उनको भरत समान मान लिया।
श्याम वर्ण हे धनुष धारी,
अहं रावण का चूर करने वाले,
हे पुरूषोत्तम जय श्री राम,
सीता सहित है तुमको प्रणाम।।

आज के लिए इतना ही...धन्यवाद
अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया कमेंट और शेयर करें... सुधीर श्रीवास्तव

ऐसे ही और कहानियां पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Friday, October 4, 2019

जय माता रानी

    जय माता रानी
 ---------------------

Goddess Durga

तुम आई हो द्वार मेरे,
मन प्रफुल्लित हो गया,
देख नहीं पाता हूॅ तुमको,
पर अनुभव तो करता हूॅ।
एक नयी शक्ति का होता है संचरण,
सुख-संपत्ति लेकर आई हो,
आशा यह होती है,
नवजीवन मुझको तुम दोगी।
आशा इसकी भी होती है,
शक्ति का अपने प्रयोग करोगी,
कष्ट दुःख अब सब हर लोगी,
कपट भी हमसे दूर रहेगा,
अहं मेरा मिट जायेगा।
नौ दिन पृथ्वी पर रहकर,
अपने धाम चली जाओगी,
लेकिन इन दिनों की छाया,
हमेशा हम पर रखोगी।

आज के लिए इतना ही...धन्यवाद
अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया कमेंट और शेयर करें... सुधीर श्रीवास्तव

ऐसे ही और कहानियां पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

                         महाजन
                    ---------------
महाजन प्रसाद नाम के ही महाजन नहीं थे।सच में महाजन थे।पेट बाहर निकला हुआ,दाँत कुछ बड़े-बड़े,पैसा बहुत था उनके पास,कपड़ों में तेल लगा हुआ क्योंकि तेल का व्यापार करते थे।सभी से ऐंठ कर बात करना लेकिन ग्राहक देख कर आवाज को विनम्र या तेज कर देना,जैसा ग्राहक वैसी भाषा,खाने-पीने पहनने का कोई शौक नहीं,केवल पैसे पर जान देने वाले।उम्र यही कोई पैंतालीस साल की।
पत्नी और भी कंजूस।कंजूसी के कारण ही सूती साड़ी पहनती।जबान की बहुत तेज।सीधे-सीधे कहती,"लेवे के होवे त ल नाहीं त दूसर दुकान देख ल।"
उसकी भाषा से तो आप समझ ही गए होंगे कि अनपढ़-गँवार थी।हालाँकि महाजन प्रसाद जी भी बहुत लिखे-पढ़े नहीं थे।अपना नाम भी टेढ़ा-मेढ़ा लिखते थे।लेकिन एक ही शौक था कि लड़का आलोक पढ़-लिख ले।इसीलिये उसे व्यापार से दूर ही रखते थे।ईश्वर की मर्जी आलोक पढ़ने में बहुत तेज था।बड़ा होकर ऊँचे पद की नौकरी पा गया।महाजन प्रसाद ने उसकी शादी करनी चाही तो हर लड़की को नापसंद कर देता।आखिरकार शहर की लड़की से शादी कर बैठा।अब उस लड़की को महाजन प्रसाद तथा उनकी पत्नी का रहन-सहन पसंद नहीं आया सो पति को लेकर अलग हो गई।
महाजन प्रसाद और उनकी पत्नी मन मसोस कर रह गए।आलोक ने माँ-बाप से मतलब रखना छोड़ दिया। कुछ दिनों बाद आलोक की पत्नी को एक लड़का हुआ।पत्नी के चलते आलोक ने यह बात माँ-बाप को नहीं बताई कि कौन अपनी बेइज्जती कराये।लेकिन बाबा-दादी का दिल पोते को गोद लेने के लिए मचलने लगा।अतः एक दिन बिना बताये ही महाजन प्रसाद सपत्नीक आलोक के घर पहुंच गए।
आलोक की पत्नी ने उन्हें अलग कमरा दे दिया नौकरों वाला।बच्चे को उनके पास जाने से रोकने लगी।महाजन प्रसाद को यह बेइज्जती पसंद नहीं आई।पोते को गोद में खिलाने का शौक शौक ही रह गया। दो दिन में ऊब गये।वापस होने को हुए तो आलोक गेट तक छोड़ने आया।जब वह माँ-बाप के पैर छूने लगा तो महाजन प्रसाद बोले,"बेटा, सबकी आशा करना लेकिन ईश्वर से बेटा मत माँगना।"